धनौरा: गजरौला के गांव आसिता जगदेवपुर में रेलवे के हाइट गेज से टकराया कांवड़ियों का डीसीएम वाहन, एक कांवड़िए की मौत
गढ़ थाना क्षेत्र के गांव लठीरा गड़ावली निवासी युवक हरिद्वार से डीसीएम द्वारा डाक कांवड़ लेकर लौट रहे थे। डीसीएम में डीजे भी लदा था। डीजे के ऊपर गांव निवासी हरिओम (30) पुत्र सोमपाल बैठा था। बारिश के कारण उसने तिरपाल ओढ़ रखी थी। गजरौला थानाक्षेत्र की ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में ओसीता जगदेवपर के अंडरपास से हाइट गेज के नीचे से निकलते वक्त डीजे की ऊंचाई अधिक थी।