बिशुनपुरा: कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, घंटा-घड़ियाल से गूंजा बिशुनपुरा
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में बजते घंटा-घड़ियाल की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मंगलवार की अल सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।