जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, आरा में 9 एवं 10 सितंबर को होगा रोजगार मेला–2026
लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियां होंगी शामिल, प्रवेश एवं पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क
युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, आरा द्वारा 9 एवं 10 सितंबर 2026 को दो दिवसीय “रोजगार मेला–2026” का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी और विभिन्न क्षेत्रों एवं पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।
Arrah, Bhojpur | Sep 1, 2026