भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मंगलवार को आरा में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां सर्वप्रथम शिवगंज में भाजपा के युवा नेता ऋषभ राज सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात वी मार्ट स्थित रेन इंटरनेशनल होटल के पास पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का दो जेसीबी से फूलों से स्वागत की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। दो जेसीबी के माध्यम से उन पर पुष्पवर्षा की गई। फूलों की बारिश और कार्यकर्ताओं के उत्साह से माहौल पूरी तरह उत्सवी नजर आया। कार्यक्रम संयोजक ऋषभ राज सिंह की ओर से किए गए इस भव्य स्वागत से प्रदेश अध्यक्ष भी काफी गदगद दिखे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के स्वागत से शुरू हुआ कार्यक्रम युवाओं के सवालों और प्रदेश अध्यक्ष के जवाबों के बीच आगे बढ़ता रहा। कौशल विकास से लेकर आतंकवाद, नक्सलवाद, राजनीतिक मर्यादा और बिहार के विकास तक विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई
Arrah, Bhojpur | Sep 1, 2026