युवाओं की बात सुनना ही युवा संवाद का उद्देश्य : ऋषभ राज सिंह
भाजपा युवा नेता सह कार्यक्रम संयोजक ऋषभ राज सिंह ने कहा कि युवा संवाद के माध्यम से जिले के युवाओं को अपनी बात रखने के लिए एक बेहतर मंच मिला है। उन्होंने कहा कि युवाओं के मन में कई सवाल होते हैं, लेकिन उन्हें अपनी बात सीधे नेतृत्व के सामने रखने का अवसर हर जगह नहीं मिल पाता। इसी उद्देश्य से युवा संवाद का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की भी महत्वपूर्ण ताकत हैं। रोजगार, कौशल, शिक्षा, स्वरोजगार और विकास से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की राय सुनी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे संवादों के माध्यम से संगठन और युवाओं के बीच सीधा संपर्क मजबूत होगा
Arrah, Bhojpur | Sep 1, 2026