छात्र संवाद में उठीं छात्र हित की समस्याएं, छात्र संघ चुनाव जल्द कराने की मांग
आरा। छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को कतीरा मोड़ स्थित पुराने कैंपस के राधा कृष्ण सभागार में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने की, जबकि संचालन अमरेंद्र मोहन पाठक ने किया।