स्वच्छता के राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़
स्वच्छता, जनभागीदारी और बेहतर नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के तीन नगरीय निकायों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए हैं।
नगर पंचायत बिल्हा – 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में प्रथम स्थान।
बिलासपुर – स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान।
रायपुर नगर निगम – स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य में प्रथम स्थान।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के करकमलों से छत्तीसगढ़ के इन नगरीय निकायों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने पुरस्कार ग्रहण किए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्वच्छता कर्मियों को बधाई दी है।
सुशासन सरकार स्वच्छता, जनभागीदारी और बेहतर नगरीय प्रबंधन के माध्यम से स्वच्छ एवं विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #SwachhSurvekshan2025_26 #SwachhChhattisgarh
1 views | Bilaspur, Chhattisgarh | Nov 11, 2026