रानीगंज: गुप्त सूचना पर बौसी पुलिस ने की छापेमारी, 10 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बौसी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।