पूर्णिया पूर्व: अर्जुन भवन कार्यालय परिसर से पप्पू यादव के प्रचार वाहन गाड़ी को जिला प्रशासन ने किया जप्त
पूर्णिया में पप्पू यादव के कार्यालय में पुलिस ने छापेमारी की है। सदर सीओ बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अर्जुन भवन कार्यालय में छापेमारी दल के साथ गाड़ियों को जप्त करने पहुंचे। मामले की जानकारी मिलते ही पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे। पप्पू यादव ने प्रशासन की इस कारवाई को राजनीतिक साजिश करार दिया। पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से इनकार किया।