वारासिवनी: क्रांति दिवस पर शहीद दसाराम स्मारक में गूंजे वंदे मातरम् के जयघोष
9 अगस्त क्रांति दिवस पर जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन, बालाघाट द्वारा शहीद दसाराम (डाकिया) स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से स्मारक स्थल राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।