प्रतापगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में मदाफरपुर नहर किनारे मिला युवती को गोली मारने वाले युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
कोहडौर इलाके के मदाफरपुर में शौच को गई युवती को गोली मारने वाले सनकी आशिक का शव मंगलवार सुबह 11 बजे नहर के किनारे मिला। मौके पर पहुंचे एसपी डॉ अनिल कुमार ने बताया की गोली मारकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवक पिपरी ख़ालसा गांव का रहने वाला उदयराज वर्मा है।