ग्वालियर गिर्द: 15 अगस्त के बाद रविवार को ग्वालियर में बिजली कटौती, एक लाख से ज्यादा घरों पर असर
ग्वालियर में 16 अगस्त रविवार को बिजली कटौती को लेकर बड़ी खबर है। बिजली विभाग ने शनिवार 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे जारी सूचना में बताया कि शहर के कई इलाकों में निर्माण और संधारण कार्य के चलते सुबह 10 बजे से बिजली सप्लाई बंद रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में यह कटौती दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगी, जिससे शहर के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।