सोते वक्त बिस्तर में छिपे करैत ने दो बार डसा, AI की सलाह से बची प्रधान आरक्षक की जान...
ग्वालियर के बिजौली थाने में देर रात सरकारी क्वार्टर में सो रहे प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार को बिस्तर में छिपे जहरीले कॉमन करैत ने दो बार डस लिया। हालत बिगड़ने पर थाना प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव और पुलिस स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे। सांप की पहचान के लिए उसकी फोटो लेकर AI की मदद से प्राथमिक सावधानियों की जानकारी ली गई और बिना समय गंवाए पूरन सिकरवार को JAH अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों को सांप की फोटो दिखाने के बाद करैत के जहर के अनुरूप इलाज शुरू किया गया। बाद में बेहतर उपचार के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। बारिश के मौसम में हुई इस घटना ने पुलिस आवासों में अतिरिक्त सावधानी की जरूरत भी सामने ला दी है।
Gwalior Gird, Gwalior | Aug 16, 2026