बिहार के खगड़िया में नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। गंगा और बूढ़ी गंडक में उफान से जिले के चार प्रखंडों के 23 पंचायतों के सौ से ज्यादा गांव के 30 हजार से ज्यादा परिवार बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है।बाढ़ के कारण जहाँ हजारों लोग विस्थपित हो चुके है वही काफी संख्या में लोग अभी भी अपने अपने घरों पर किसी तरह बाढ़ के पानी में रह रहे है।