16 दिसंबर को श्री कृष्णा शुगर एंड डेयरी में होगा मेगा सेमिनार, किसानों को बताई जाएगी दुग्ध क्रांति से आय बढ़ाने की राह
बस्ती। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर विकसित करने के उद्देश्य से आगामी 16 दिसंबर को श्री कृष्णा शुगर एंड डेयरी लिमिटेड, बरगदवा-पचमोहिनी में मेगा सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमिनार में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को दुग्ध उत्पादन से जुड़ी संभावनाओं, आधुनिक पशुपालन और डेयरी व्यवसाय के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ाने के तरीकों की जानकारी देना है। इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं को भी डेयरी व्यवसाय से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के विषय पर चर्चा की जाएगी।
श्री कृष्णा शुगर एंड डेयरी के अध्यक्ष बसंत चौधरी ने किसानों एवं युवाओं से इस मेगा सेमिनार में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। किसानों को संगठित करके दुग्ध क्रांति की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है, जिससे गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ें और किसान आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
उन्होंने क्षेत्र के सभी पशुपालकों, किसानों और बेरोजगार युवाओं से 16 दिसंबर को आयोजित मेगा सेमिनार में अनिवार्य रूप से शामिल होकर इस पहल की जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया।
निवेदक: बसंत चौधरी
अध्यक्ष, श्री कृष्णा शुगर एंड डेयरी लिमिटेड, बरगदवा-पचमोहिनी।
Basti, Basti | Nov 24, 2026