दादरी: सेक्टर-59 क्षेत्र में मनचले ने युवती के साथ की छेड़खानी, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-59 क्षेत्र में शनिवार रात को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब सरे राह एक मनचले ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती का शोर सुनकर मौके पर एकत्र हुई भीड़ को देखकर मनचला मौके से फरार होने में कामयाब रहा। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक पीड़िता ने थाने पर आकर लिखित शिकायत नहीं दी है, यदि शिकायत मिलती है तो कार्यवाही की जाएगी।