दादरी: सेक्टर-22 के पार्क में अश्लील रील बना रहे युवक और युवती को मना करने पर युवक ने सेक्टर वासियों के साथ की जमकर मारपीट
नोएडा के सेक्टर-22 में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब पार्क में अश्लील रील बना रहे युवक व युवती को रोकने पर युवक ने सेक्टर वासियों के साथ जमकर मारपीट की। वहीं पीड़ितों की लिखित शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।