दादरी: एडीसीपी ह्रदेश कठेरिया ने बिसरख थाना क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
गौतमबुद्ध नगर के एडीसीपी ह्रदेश कठेरिया ने शनिवार देर रात बिसरख थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीसीपी ह्रदेश कठेरिया के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एडीसीपी ह्रदेश कठेरिया ने बिसरख थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया है।