दादरी: जारचा थाना पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 20 वर्षीय युवती को जम्मू से सकुशल बरामद किया
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना पुलिस ने शनिवार को कार्यवाही करते हुए क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 20 वर्षीय युवती को अथक प्रयास के बाद जम्मू से सकुशल बरामद किया है। वहीं पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं युवती सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने जारचा थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया है।