दादरी: सेक्टर-52 क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-52 क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वहीं परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अब घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि तत्काल प्रभाव से टीमों का गठन कर लापता किशोरी की सकुशल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उसे सकुशल बरामद किया जाएगा।