दादरी: सुपरटेक ईको विलेज-1 सोसाइटी में रजिस्ट्री की मांग को लेकर सोसाइटी वासियों ने बिल्डर के विरोध में किया प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब सोसायटी वासियों ने रजिस्ट्री की मांग को लेकर बिल्डर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नाराज सोसायटी वासियों ने बिल्डर के विरोध में नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। सोसायटी वासियों ने बताया है कि बिल्डर द्वारा उनके फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं की गई है।