देवबंद: थाना नागल पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को लखनौर पुलिया के पास से किया गिरफ्तार
गुरुवार को थाना नागल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी अवनीश पुत्र ओम प्रकाश उर्फ कबाड़ी को लाखनोर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।