ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के मोपहाड़ी आदि कई जगहों पर मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के मोपहाड़ी तलबड़ीया मानिकपुर दिग्घी भीगंडा मोरडीहा परासी आदि जगहों में 14 अप्रैल मंगलवार को 4:00 बजे भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैली का भी आयोजन किया गया।बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया