बरहरुवा: प्रशासनिक अधिकारियों की रैकी करने के आरोप बरहरवा और कोटालपोखर से चार गिरफ्तार
प्रशासनिक अधिकारियों को रेकी करने के आरोप में अनुमंडल पदाधिकारी कपिल कुमार ने शनिवार की रात्रि कोटालपोखर क्षेत्र के श्यामनगर पुराना धर्मकांटा के समिप से अब्दुल्लापुर निवासी अब्दुल हकीम एवं दरियापुर निवासी नसीम अहमद के साथ साथ बरहरवा थाना क्षेत्र से बरहरवा नया बाजार निवासी राजा मंसूरी एवं बेवा निवासी गुड्डू चौधरी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है ।