दादरी: महागुण सोसायटी में मूलभूत सुविधाओं को लेकर सोसायटी वासियों ने बिल्डर के विरोध में किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
ग्रेटर नोएडा में स्थित महागुन सोसायटी में गुरुवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब मूलभूत सुविधाओं को लेकर सोसायटी वासियों ने बिल्डर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। सोसायटी वासियों ने बिल्डर पर ठगी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि बिल्डर द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपए लिया जा रहा है लेकिन मूलभूत सुविधाओं के नाम पर ठेंगा दिखा दिया जाता है।