दादरी: पुलिस ने शातिर मोबाइल झपट मारों को FNG सर्विस रोड से किया गिरफ्तार, लुटे हुए तीन मोबाइल, दो अवैध चाकू व बाइक हुई बरामद
नोएडा के फेस-3 थाना पुलिस ने गुरुवार को तीन शातिर मोबाइल झपट मारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लूटे हुए तीन मोबाइल, दो अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से विशाल, राजेंद्र व सूरज के रूप में हुई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।