हरसूद: डोल ग्यारस पर्व पर मीना बाजार लगाने में जुटी नगर परिषद की टीम
प्रतिवर्ष डोल ग्यारस पर्व पर नया हरसूद में स्थित पटाखा बाजार में मीना बाजार लगता है। पहले नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा लाखों रुपए में ठेका नीलाम कर दिया जाता था। जिसके बाद ठेकेदार अपने हिसाब से मीना बाजार लगवाता था, किंतु इस वर्ष मीना बाजार की नीलामी नहीं होने के कारण नगर परिषद द्वारा ही मीना बाजार लगवाया जा रहा है।