बिछिया: विश्व आदिवासी दिवस पर अहमदपुर में दिखा उत्साह, रैली में उमड़ा जनसैलाब
रविवार, 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया l सुबह से ही ग्राम पंचायत क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। रामपुर चौराहा पर विधि विधान से पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ, दोपहर 1 बजे ग्रामीणों ने रैली निकालकर आदिवासी एकता-संस्कृति का संदेश दिया। डीजे की धुन पर थिरकते हुए बड़ी संख्या में ग्रामवासी रामपुर चौराहा से अंजनिया पहुंचे l