रूड़की: बेडपुर चौक के पास एक दबंग ने नगर पंचायत के अध्यक्ष के वाहन चालक के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बेडपुर चौक के पास आजाद नाम के दबंग ने गुंडागर्दी दिखाते हुए रामपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष परवेज सुल्तान के वाहन चालक के साथ मारपीट कर दी है। परवेज सुल्तान अपने वाहन में सवार होकर बेडपुर गांव जा रहे थे तभी आजाद नाम के दबंग ने परवेज सुल्तान के वाहन चालक के साथ मारपीट कर दी है। पुलिस के द्वारा तहरीर के आधार पर आजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।