रूड़की: बीटी गंज बाजार के पास गंगा घाट पर पूजा अर्चना के साथ मुख्यमंत्री ने गंगा आरती का शुभारंभ किया
रुड़की में बीटी गंज बाजार के पास गंगा घाट पर आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना के साथ गंगा आरती का शुभारंभ किया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड मे सरकार लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। आज रुड़की में भी गंगा आरती का शुभारंभ हो गया है।