मांट: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
Mat, Mathura | Nov 1, 2026 कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए अगले सत्र में कक्षा 9 से 12 तक सरकार द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान करने के वास्ते इस परीक्षा का आयोजन किया गया। श्री बृज आदर्श इंटर कॉलेज मांट में कुल 209 विद्यार्थियों का आवंटन किया गया था, जिसमें से 159 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए । प्रधानाचार्य डा. देवप्रकाश शर्मा ने बताया कि लगभग 75% से अधिक विद्यार्थी परीक्षा को आये।