अशोक श्रीवास्तव पुत्र शालिग्राम श्रीवास्तव उम्र 60 वर्ष गंगा विहार कॉलोनी झांसी बाईपास रोड दतिया ने कोतवाली में चोरी क़ी रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह पिछले 10 दिन से अपने ग्वालियर स्थित चंद्रबंदी नाका मकान में था और दतिया का मकान खाली पड़ा हुआ था जिसमें चोर घुसे और ₹50000 का सामान चोरी कर ले गए पड़ोसियों ने एक चोर को पकड़ लिया जबकि एक भाग गया ।