जहानाबाद: CPI(M) जिला कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानियों का मनाया गया शहादत दिवस, कई गणमान्य रहे मौजूद
जहानाबाद के गांधी मैदान के समीप स्थित CPI(M) जिला कार्यालय में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव सिंह की 93 वे वां शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान मौजूद गणमान्यों के द्वारा दिवंगत आत्मा के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। मौजूद लोगों ने कहा की दिवंगत आत्माओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई है।