जहानाबाद: धुरिया के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की हुई मौत व दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल
धुरिया गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सवार एक व्यक्ति की दर्दानक मौत हो गई एवं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोगों को सदर अस्पताल में लाया गया है जहां घायलों का इलाज, एवं शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। मृतक बेदौली गांव निवासी सियासरण यादव हैं जिनके मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।