Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
No video available

उरई: ऐट नगर पंचायत में साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुली रही दुकाने । साप्ताहिक बंदी की धज्जियां उड़ाते दिखे दुकान दार।

Orai, Jalaun | Mar 29, 2022

MORE NEWS

जालौन एसडीएम रिंकू सिंह राही का ओवरलोड वाहनों पर बड़ा एक्शन, एक दर्जन बालू भरे ट्रक सीज

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

जालौन। जालौन तहसील क्षेत्र में एसडीएम रिंकू सिंह राही ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक ओवरलोड बालू से भरे ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया गया।
पकड़े गए सभी ट्रकों को जालौन, सिरसा और कुठौंद थाना पुलिस की अभिरक्षा में दाखिल कराया गया है। एसडीएम की इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई की जद में कुछ ऐसे वाहन भी आए हैं, जिनका संबंध एक भाजपा नेता से बताया जा रहा है। इसी कारण यह कार्रवाई पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
एसडीएम रिंकू सिंह राही द्वारा चलाया गया यह अभियान जालौन तहसील के कुठौंद थाना क्षेत्र में संचालित किया गया। प्रशासन का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और �

जालौन एसडीएम रिंकू सिंह राही का ओवरलोड वाहनों पर बड़ा एक्शन, एक दर्जन बालू भरे ट्रक सीज अंकुर श्रीवास्तव ✍️ जालौन। जालौन तहसील क्षेत्र में एसडीएम रिंकू सिंह राही ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक ओवरलोड बालू से भरे ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया गया। पकड़े गए सभी ट्रकों को जालौन, सिरसा और कुठौंद थाना पुलिस की अभिरक्षा में दाखिल कराया गया है। एसडीएम की इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की जद में कुछ ऐसे वाहन भी आए हैं, जिनका संबंध एक भाजपा नेता से बताया जा रहा है। इसी कारण यह कार्रवाई पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। एसडीएम रिंकू सिंह राही द्वारा चलाया गया यह अभियान जालौन तहसील के कुठौंद थाना क्षेत्र में संचालित किया गया। प्रशासन का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और �

Orai, Jalaun | Jun 8, 2026

अंडमान-निकोबार में पर्यावरण विरोधी कार्य हेतु पेड़ों की कटाई के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

उरई/जालौन: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के तहत बड़ी संख्या में कीमती पेड़ों की कटाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उरई कोतवाली के सामने स्थित गांधी चबूतरा पर वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बड़े बड़े  उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पर्यावरणीय संतुलन की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि अंडमान-निकोबार जैसे संवेदनशील क्षेत्र में लाखों पेड़ों की कटाई से जैव विविधता, वन्यजीवों और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन से हस्ताक्षर कराकर पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर प्रकृति के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से पेड़ों की कटाई पर पुनर्विचार करने तथा पर्यावरण हित में निर्णय लेने की मांग की।

उक्त हस्ताक्षर अभियान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पिपरिया के संयुक्त ने नेतृत्व में चलाया गया जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुन्दर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, जमुनादास शहर उपाध्यक्ष, शहर महिला अध्यक्ष अशगरी बेगम, अयूब अंसारी, सीताराम वर्मा, कमल दोहरे, जितेन्द्र मिश्रा पूर्व जिला महासचिव, आशीष बुंदेला शहर उपाध्यक्ष, होंसला प्रसाद, शकुंतला तिवारी, हृदेश राज वर्मा, देशराज वर्मा, नयन तिवारी, ज्योति त्रिपाठी, बाबूलाल वर्मा, प्रवीण त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह यादव, प्रहलाद यादव दाऊ एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और कुछ स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागरूकता बढ़ाने और प्राकृतिक धरोहरों को बचाने का संकल्प लिया।

अंडमान-निकोबार में पर्यावरण विरोधी कार्य हेतु पेड़ों की कटाई के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान उरई/जालौन: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के तहत बड़ी संख्या में कीमती पेड़ों की कटाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उरई कोतवाली के सामने स्थित गांधी चबूतरा पर वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बड़े बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पर्यावरणीय संतुलन की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि अंडमान-निकोबार जैसे संवेदनशील क्षेत्र में लाखों पेड़ों की कटाई से जैव विविधता, वन्यजीवों और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन से हस्ताक्षर कराकर पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर प्रकृति के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से पेड़ों की कटाई पर पुनर्विचार करने तथा पर्यावरण हित में निर्णय लेने की मांग की। उक्त हस्ताक्षर अभियान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पिपरिया के संयुक्त ने नेतृत्व में चलाया गया जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुन्दर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, जमुनादास शहर उपाध्यक्ष, शहर महिला अध्यक्ष अशगरी बेगम, अयूब अंसारी, सीताराम वर्मा, कमल दोहरे, जितेन्द्र मिश्रा पूर्व जिला महासचिव, आशीष बुंदेला शहर उपाध्यक्ष, होंसला प्रसाद, शकुंतला तिवारी, हृदेश राज वर्मा, देशराज वर्मा, नयन तिवारी, ज्योति त्रिपाठी, बाबूलाल वर्मा, प्रवीण त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह यादव, प्रहलाद यादव दाऊ एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और कुछ स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागरूकता बढ़ाने और प्राकृतिक धरोहरों को बचाने का संकल्प लिया।

Orai, Jalaun | Jun 8, 2026

🚨 फिलीपींस में कुदरत का खौफनाक कहर! 

​मिंडानाओ (Mindanao) में 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। ताज़ा हालातों ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। कई बहुमंजिला इमारतें और सड़कें जमींदोज़। तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी। कई लोगों की दुखद मौत एवं घायल। ​राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मलबे में अभी भी कई जिंदगियां फंसी हुई हैं। इस मुश्किल घड़ी में हमारी प्रार्थनाएं फिलीपींस के लोगों के साथ हैं। 🇵🇭🙏

#philippines #earthquake #mindanao #instalike

🚨 फिलीपींस में कुदरत का खौफनाक कहर! ​मिंडानाओ (Mindanao) में 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। ताज़ा हालातों ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। कई बहुमंजिला इमारतें और सड़कें जमींदोज़। तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी। कई लोगों की दुखद मौत एवं घायल। ​राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मलबे में अभी भी कई जिंदगियां फंसी हुई हैं। इस मुश्किल घड़ी में हमारी प्रार्थनाएं फिलीपींस के लोगों के साथ हैं। 🇵🇭🙏 #philippines #earthquake #mindanao #instalike

Orai, Jalaun | Jun 8, 2026

महंगाई, नीट पेपर लीक और किसान मुआवजे को लेकर जालौन में सपा का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 
जालौन में समाजवादी पार्टी ने बढ़ती महंगाई, नीट पेपर लीक, बिजली दरों में वृद्धि, बेरोजगारी और किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
सपा नेताओं ने कहा कि कृषि प्रधान जालौन में अधिकांश आबादी खेती पर निर्भर है, लेकिन डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों ने किसानों और आम जनता की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुके हैं और गैस सिलेंडर की कीमतें भी लगातार बढ़ी हैं।
ज्ञापन में नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही हाल की ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने तथा जनहित के मुद्दों पर सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की गई।

महंगाई, नीट पेपर लीक और किसान मुआवजे को लेकर जालौन में सपा का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन अंकुर श्रीवास्तव ✍️ जालौन में समाजवादी पार्टी ने बढ़ती महंगाई, नीट पेपर लीक, बिजली दरों में वृद्धि, बेरोजगारी और किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। सपा नेताओं ने कहा कि कृषि प्रधान जालौन में अधिकांश आबादी खेती पर निर्भर है, लेकिन डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों ने किसानों और आम जनता की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुके हैं और गैस सिलेंडर की कीमतें भी लगातार बढ़ी हैं। ज्ञापन में नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही हाल की ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने तथा जनहित के मुद्दों पर सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की गई।

Orai, Jalaun | Jun 8, 2026

दिनांक 08.06.2026 को आरक्षी नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा द्वितीय पाली को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जालौन द्वारा जनपद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्थाओं, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

दिनांक 08.06.2026 को आरक्षी नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा द्वितीय पाली को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जालौन द्वारा जनपद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्थाओं, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 8, 2026