उदयपुर में हिरणमगरी थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 470 ग्राम MDMA ड्रग्स जब्त की है। पुलिस के अनुसार बरामद MDMA की अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये है। कार्रवाई के दौरान बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो कार को भी जब्त किया गया और उसमें सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बाड़मेर से MDMA खरीदकर उदयपुर ला रहे थे। मामले में NDPS Act की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है और नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurCrime #UdaipurPolice #MDMA #MDMADrugs #DrugBust #DrugSeized #DrugSmuggling #DrugSmugglers #RajasthanCrime #RajasthanPolice #RajasthanNews #UdaipurBreakingNews #UdaipurLatestNews #HiranMagri #HiranMagriPolice #NDPSAct #DrugNews #CrimeNews #Barmer #BarmerNews #RajasthanCrimeNews #UdaipurRajasthan #PoliceAction #CrimeBreakingNews #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #BreakingNews #latestnews
#udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies
Girwa, Udaipur | Oct 7, 2026