यूनिवर्सिटी रोड पर पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मजदूर घायल, कार क्षतिग्रस्त
उदयपुर के यूनिवर्सिटी रोड स्थित छोटी पिपली के पास बुधवार सुबह पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
बताया जा रहा है कि ट्रॉली में सवार एक मजदूर के पैर पर पत्थर गिरने से वह घायल हो गया। वहीं, पलटती ट्रॉली की चपेट में आने से पास खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसके शीशे टूट गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
#udaipur
#udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies
#jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews
Girwa, Udaipur | Oct 7, 2026