ग्वालियर गिर्द: रिटायर डिप्टी रेंजर को लगी 3 महीने में दूसरी बार चपत लगी, बिना OTP पूछे 80 हजार रुपए उडाए
रिटायर्ड फॉरेस्ट रेंजर रामलखन शर्मा को पुलिस की लापरवाही भुगतना पड़ी है।रविवार को साइबर ठगों ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए इसी बुजुर्ग को 3 महीने में दूसरी बार उन्हें ठगा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस बार ठगों ने बिना किसी कॉल या Otp के ही पीड़ित का बैंक खाता पूरी तरह खाली कर दिया। 3 माह पहले रिटायर्ड रेंजर के अकाउंड से करीब 12 लाख रुपए ठगे गए थे।