बैतूल नगर: स्वास्थ्य सेवाओं पर कलेक्टर सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई, जिले में सुधार की संभावना
बैतूल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में साफ कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, सिकल सेल एनीमिया, आयुष्मान भारत और पोषण जैसी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।