जिले की 2 लाख 5 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में कुल 302911700 रूपये राशि हुई अंतरित
---
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के केसली विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से ज्यादा लाड़ली बहनों के खाते में 1835 करोड़ रूपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस दौरान टीकमगढ़ जिले की 2 लाख पांच हजार से अधिक लाड़ली बहनों को कुल 302911700 रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।
इस अवसर पर जिले की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सागर में आयोजित लाड़ली बहनों के राज्य स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1500 रूपये मासिक आर्थिक सहायता राशि मिलने पर लाड़ली बहनों के चेहरों में खुशियों की लहर है तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgrah
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026