ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी बस, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत।
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जानकीसेतु पार्किंग से दिल्ली के लिए रवाना हुई राजस्थान (RJ) नंबर की एक अनियंत्रित बस भद्रकाली मोड़ के पास अचानक पलट गई। इस दुखद हादसे में बस के नीचे आने से स्कूटी सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में कुल 60 यात्री सवार थे। बस पलटने के कारण कई यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही SDRF, स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सामान्य रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Rishikesh