बरहरुवा: बरहरवा प्रखंड कार्यालय में आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में प्राप्त 100 आवेदन में 50 स्वीकृत
उप परिवहन आयुक्त सह सचिव, संथाल परगना क्षेत्र परिवहन प्राधिकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को बरहरवा प्रखंड सभागार में दो दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन समर्पित किए।