गोंडा में अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों का अनोखा विरोध सामने आया है। कटरा ग्रामीण पावर हाउस पर पहुंचे ग्रामीण अपने साथ हनुमान चालीसा लेकर पहुंचे और बिजली कर्मियों से सवाल किया—“हनुमान चालीसा की कसम खाकर बताओ, 24 घंटे में कितने घंटे बिजली देते हो?”
ग्रामीणों और बिजली कर्मियों के बीच बिजली सप्लाई को लेकर बहस भी हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पावर हाउस पर सप्लाई होने के बावजूद बिजली बंद रखी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के हंगामे और बिजली कर्मियों से बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।9
वहीं, कटरा ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र के जेई आदर्श कुमार ओझा ने कटरा बाजार थाने में तहरीर देकर ग्रामीणों पर गाली-गलौज, मारपीट, धमकी देने और जबरन पावर हाउस बंद कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
मामले में ग्रामीणों ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट या गाली-गलौज नहीं की।
अघोषित बिजली कटौती को लेकर ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
#Gonda #GondaNews #GondaBreaking #गोंडा #गोंडाब्रेकिंग #बिजलीकटौती #बिजलीविभाग #अघोषितबिजलीकटौती #कटरा #Katara #PowerHouse #ElectricityCut #HanumanChalisa #ग्रामीण #उत्तरप्रदेश #UPNews #BreakingNews #ViralVideo #भारतसमाचारगोंडा
Gonda, Gonda | Aug 30, 2026