गोण्डा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार छात्र गाय से टकराकर फार्च्यूनर से भिड़े, एक की मौत, एक घायल। अयोध्या-गोण्डा हाईवे पर वजीरगंज ब्लॉक के सामने हुआ दर्दनाक हादसा। 22 वर्षीय मुकेश पाण्डेय की मौके पर मौत, 19 वर्षीय आदित्य सिंह घायल। दोनों अयोध्या स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में पढ़ते थे और बाइक से मोतीगंज स्थित घर लौट रहे थे। हादसे में गाय की भी मौत हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
#Gonda #GondaNews #RoadAccident #BreakingNews #UttarPradesh #Accident #ViralNews
Gonda, Gonda | Aug 31, 2026