प्रयागराज: डीएम मनीष वर्मा ने टीईटी-2026 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
यूनाइटेड भारत बारा
मनोज कुमार बिन्द
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 के लिए बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, अभ्यर्थियों की सुविधा, बायोमैट्रिक सत्यापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्रों पर तैनात हैं तथा बायोमैट्रिक मशीनें सुचारु रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से सभी 53 परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जा सके।