बंधवा में सड़क-नाली निर्माण शुरू, किसान आंदोलन का असर
प्रयागराज के शंकरगढ़ ब्लॉक की बंधवा ग्राम पंचायत में गांव से प्राथमिक विद्यालय तक सड़क और नाली निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। यह काम भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के आंदोलन और प्रशासन से हुई वार्ता के बाद शुरू कराया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि वे करीब एक साल से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। किसान यूनियन ने बताया कि अन्य लंबित मांगों को लेकर संगम क्षेत्र में जल सत्याग्रह अभी भी जारी रहेगा।