गौहनिया फ्लाईओवर पर बीच सड़क रील बनाने का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
प्रयागराज। गौहनिया फ्लाईओवर पर बीच सड़क खड़े होकर रील बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक व्यस्त फ्लाईओवर पर रील बनाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे यातायात बाधित होने और सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह व्यस्त सड़क पर रील बनाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं और अन्य राहगीरों की जान को भी खतरे में डाल सकता है।
वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने पुलिस से संज्ञान लेकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर है। वीडियो की प्रामाणिकता और घटना की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग द्वारा किया जाना शेष है।