सीकर: बावड़ी गांव में पेड़ से लटका हुआ शव मिलने पर फैली सनसनी पुलिस जुटी मामले की जांच में
Sikar, Sikar | Jul 7, 2024 बावड़ी गांव में आज पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई ।जानकारी के अनुसार शीशम के एक पेड़ पर लटका हुआ था।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की शिनाख्त राजलदेसर गांव के रहने वाले राकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।