सीकर: जैन भवन में मनाया सेवा भारती का वार्षिक उत्सव, अभावग्रस्त बच्चों को शिक्षा दिलाने का दिया संदेश
Sikar, Sikar | Jul 7, 2024 सेवा भारती का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम जैन भवन में मनाया गया। इस दौरान आरएसएस के संग प्रचारक निंबाराम ने कहा की सेवा व संस्कार का भाव हमें परिवार में समाज से मिला है। हर भारतीय के डीएनए में सेवा का भाव है। उन्होंने सेवा से स्वावलंबन का संदेश देते हुए कहा कि अभावग्रस्त बच्चों को संस्कार व शिक्षा के साथ रोजगार दिलाना भी समाज का काम है।