सीकर: कोतवाली इलाके से एक 15 वर्षीय नाबालिग हुई लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
Sikar, Sikar | Jul 7, 2024 सीकर के कोतवाली इलाके से एक 15 वर्षीय नाबालिक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार परिजनों ने कोतवाली थाने में आज मामला दर्ज कराया कि उनकी 15 साल की बेटी घर से मोबाइल और ढाई सौ रुपए लेकर निकल गई जो वापस नहीं लौटी वहीं उसका मोबाइल भी अब बंद आ रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।